मध्य प्रदेशराज्य

नाबालिक बालिका ने दिया बच्चे को जन्म : सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद उजागर हुआ दुष्कर्म का मामला

Table of Contents

नरसिंहपुरl जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं l यहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला आमगांव चौकी क्षेत्र का है, जहां गांव के ही एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। डिलीवरी के दौरान करेली अस्पताल में यह पूरा मामला उजागर हुआ।

 बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। बदनामी के डर से परिजनों ने इस बात को छिपाए रखा।

हाल ही में, जब नाबालिग को डिलीवरी के लिए करेली अस्पताल लाया गया, तब यह घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button