जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
नहाने गए दो मासूमों की बनी जल समाधि…. बुझ गए घर के चिराग

मंडला | जिले के ग्राम चिरईडोंगरी में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के नाम ओम साहू (7) पिता मान सिंह और लोकेश साहू (7) पिता अशोक है। इस दर्दनाक घटना में दोनों घरों के चिराग बुझ गएl वहीं अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है|
रविवार को चिरईडोंगरी, साहू मोहल्ले के करीब 10 बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला।