कटनीमध्य प्रदेश

नवागत निगमायुक्त तपस्या परिहार ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालय का किया निरीक्षण

कटनी, यशभारत। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच की अधिकारी श्रीमती तपस्या परिहार ने आज कटनी नगर निगम कार्यालय पहुँचकर निगमायुक्त नीलेश दुबे से नगर निगम आयुक्त का पदभार गृहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती परिहार ने पूर्व निगमायुक्त श्री दुबे के साथ निगम कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्राथमिकता के साथ नगर निगम के दायित्वों को ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाने का आश्वासन दिया। नवागत निगमायुक्त तपस्या परिहार मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे प्रशासन विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं। कटनी में पदस्थापना के बाद नगरवासियों को उनसे विकास कार्यों और नगरीय सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। पदभार ग्रहण अवसर पर पूर्व निगमायुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, स्टेनो आयुक्त आलोक तिवारी, प्रभारी ई-गवर्नेंस अधिकारी संदीप पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button