जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
नवागत कलेक्टर ने संभाली कुर्सी: हेल्थ-शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगा

जबलपुर, यशभारत। नवागत कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने जबलपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हेल्थ-शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगा। नवागत कलेक्टर ने कहा कि कोविड का दौर चल रहा है, और जबलपुर की स्थिति बहुत बेहतर कोशिश करूंगा कि हेल्थ व्यवस्था में और सुधार हो। शिक्षा पर विशेष फोकस करूंगा। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य प्रकरणों को देखा जाएगा, अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी।