जबलपुरमध्य प्रदेश
नवागत आईजी की बैठक: क्राइम समीक्षा में पुलिस अधीक्षकों से कहा अपराधों पर लगाए अंकुश

जबलपुर, यशभारत।
नवागत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन उमेश जोगा ने पद संभालने के ठीक 24 घंटे बाद जोन के जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी और नरसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करते हुए कई महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। आईजी ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं लंबित प्रकरणों की त्वरित विवेचना करते हुए मामलों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने जिलेवार जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक 8 माह में हुए गंभीर अपराधों की थानावार समीक्षा की है। वर्तमान के 8 माह के पुलिस रिकार्ड को बीते वर्ष के दर्ज रिकार्ड से भी मिलान किया गया। पुलिस अधीक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक त्रिवर्षीय तुलनात्मक जानकारी में घटित अपराध एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई।