नरसिंहपुर यशभारत। आज सींगरी नदी का रिपटा पार करते समय एक 45 वर्षीय व्यक्ति बह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय वार्ड निवासी नेतराम उर्फ अंबानी पिता टार्जन जाट उम्र लगभग 45 वर्षीय मिशन स्कूल से गणेश मंदिर पहुंच मार्ग पर सींगरी नदी में बाढ़ आयी हुई थी रिपटे के ऊपर से पानी था नेतराम रिपटा पार कर रहा था तभी पैर फिसलने के कारण व्यक्ति पानी में बह गया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पानी में बहे युवक की तलाश की जा रही है।
Back to top button