नगर निगम में हड़ताल: कमिश्रर के दफ्तर में हड़तालियों ने डाला ताला

जबलपुर , यशभारत। पुरानी पेंशन योजना लागू करने और दैनिक वेतन भोगियों व विनियमितीकरण वाले कमज़्चारियों को नियमित करने जैसी मांगों को लेकर आज नगर-निगम के कमज़्चारी हड़ताल पर चले गए। आंदोलन कर रहे कमज़्चारियों ने आज सुबह नगर-निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के दफ्तर में ताला डाल दिया। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के दफ्तर भी आंदोलनकारियों ने बंद करा दिए हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार उठाई जा रही मांगों के बावजूद निगम प्रशासन और सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही न ही उनकी मांगों पर कोई ठोस कारज़्वाई की जा रही है। मज़्चारियों का कहना है कि 31 दिसम्बर की स्थिति में उनकी पुरानी पेंशन शुरू की जाए। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए साथ ही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए। सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति से भरा जाए। कार्यालयीन समय का निर्धारण किया जाए। फील्ड कर्मचारियों को कार्यालयीन समय और अवकाश दिवस तय किया जाए। केंद्र के कमज़्चारियों की तरह 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए, कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों का सृजन किया कर 5 माह से रुका वेतन का भुगतान किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर नगर-निगम कमज़्चारी आज कमिश्नर के नाम ज्ञापन भी देने जा रहे हैं।