नगर निगम कर्मियों के साथ मारपीट : बगैर मास्क चालानी कारवाई से उपजा विवाद, एफआईआर दर्ज आरोपियों की सम्पत्ति की होगी जांच

जबलपुर,यशभारत। शासन के आदेश पर बगैर मास्क पहने लोगों का चालान करना नगर निगम कर्मचारियों के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। जिसके चलते आए दिन उन्हें विवाद का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही मामला सोमवार की शाम फि र सामने आया। जिसमें न केवल निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। दरअसल पूरा मामला तीन पत्ती चौराहे का है जहां फ ायर कर्मचारियों द्वारा आदेश अनुसार बगैर मास्क कार्रवाई की जा रही थी। तभी दो युवकों को रोकने पर जुर्माना देने की बात पर वह भड़क गए। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले की जानकारी नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर तक पहुंची जिस पर निगम आयुक्त द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर को जैसे ही निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की जानकारी लगी। उन्होंने तत्काल एफ आईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आरोपियों की संपत्ति की जांच करने के निर्देश भी भवन अधिकारियों को दिए गए। निगमायुक्त का साफ कहना है शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि दोबारा कोई इस तरह की हरकत ना कर सके।
इन्होंने कहा…
नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की जानकारी मुझे मिली थी. जिस पर मैने तत्काल एफ आईआर कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं आरोपियों के खिलाफ निगम द्वारा भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संदीप जीआर नगर निगम आयुक्त