नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव ने जब कलेक्टर- निगम कमिश्नर से कहा very good : कठौंदा प्लांट सहित अन्य प्लांटों का निरीक्षण

जबलपुर, यशभारत। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह ने किया कलेक्टर और निगमायुक्त के साथ कठौंदा का निरीक्षण प्रमुख सचिव ने जबलपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हो रहे कार्यों की ली जानकारी स्वच्छता के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे नवाचारों की प्रमुख सचिव ने की सराहना प्रमुख सचिव मनीष सिंह के द्वारा कठौंदा में संचालित सभी प्लांटों के संचालन एवं प्रबन्धन व्यवस्था की सराहना की गई नाइट स्वीपिंग, बावलियों की सफाई, तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए प्रमुख विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने कठौंदा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.), सी.एण्ड.डी. प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट, एम.आर.एफ. प्लांट, का भी निरीक्षण किया और सभी प्लांटों के संचालन व्यवस्था को देखकर निगम प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कार्यो की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री सिंह के साथ कलेक्टर डाॅ. इलैयाराजा टी, निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन परमेश जलोटे, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों एवं नवाचारों की काफी प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की प्रगति के संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ से जानकारी ली और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है, कि निगमायुक्त श्री वशिष्ठ के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बहुत सारे सार्थक प्रयास धरातल पर किये जा रहे हैं जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन दिखाई दे रहा है। उनके द्वारा स्वच्छता के लिए जारी मार्गदर्शिका के अनुसार शहर में कार्य करने निगम की पूरी टीम को लगाकर दिन रात काम कराया जा रहा हैं। विशेषकर उनके द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में अच्छी रैंकिंग के लिए नाईट स्वीपिंग व्यवस्था, सभी प्लांटों का बेहतर रखरखाव, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर विशेष जोर, सभी प्रमुख चैराहों का सौन्दर्यीकरण, तालाबों एवं बावलियों की विशेष साफ सफाई, के साथ-साथ शहर के ब्यूटिफिकेशन के लिए विशेष कार्य कराये जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा आज निरीक्षण के मौके पर प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने की।