जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नए साल के जश्न में डूबी ‘संस्कारधानी’:2023 का वेलकम, 2022 को कहा- बाय-बाय

12

 

वर्ष 2022 बीतने के साथ ही नए साल के जश्न में संस्कारधानी डूब गई। शहर के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट में युवा जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि 2022 की शुरुआत कोविड की बंदिशों के बाद हुई थी। वहीं इस वर्ष बिना पाबंदियों के कारण युवा अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। शहर की सड़कों पर लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया।

15

वर्ष 2022 की आखिरी यादों को संजोने के लिए भी कुछ लोग शहर के टूरिस्ट प्लेस भेड़ाघाट, भंवरताल जैसे अन्य स्थानों पर पहुंचे और 2022 की आखिरी यादों को भी अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं युवा रेस्टोरेंट्स और होटल में पहुंचकर गानों की धुन में जमकर थिरके। साथ ही नए साल की एक दूसरे को बधाइयां भी दी। दूसरी तरफ शहर के सिनेमा हॉल में भी भारी संख्या में लोग न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे। जिसके कारण शहर के मॉल में काफी भीड़ दिखाई दी।

14

हालांकि शहर में नए साल के आगाज को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखें हैं। शहर के अधिकांश तिराहों और चौराहों में पुलिस के जवान तैनात हैं। वही शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस ने पैनी नजर रखी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बी.डी.डी.एस. टीम से भीड़भाड़ वाले स्थान बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, महत्वपूर्ण संस्थान स्थानों की चैकिंग करायी जा रही है।

13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel