मध्य प्रदेशराज्य

धूमधाम से मनाया गया नवरात्र का पर्व : दशहरा पर हुए जगह-जगह हो रहे भंडारे

Table of Contents

 सिवनी lमुख्यालय सहित जिले भर में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के धनोरा, घंसौर, लखनादौन, छपारा, बरघाट,केवलारी, कुरई विकास खण्ड और उनके अंतर्गत आने वाले ग्रामो में माता की प्रतिमा स्थापित की गई और 9 दिनों तक पूजन व सुबह शाम आरती की गई। 9 दिन पूर्ण होने के बाद आज दशहरा पर्व मनाया जाएगा। और जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि के समय कई स्थानों पर रात्रि तक हवन पूजन और कन्याभोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम व रतजगा आयोजित किये गए। नवरात्र पर नगर के शुक्रवारी, बारापत्थर, छिंदवाड़ा चौक, भैरोगंज, सुनारी मोहल्ला सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों में में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई वहीं छपारा में सोनी वार्ड, झंडा चौक, तकिया वार्ड, दुर्गा कॉलोनी, नागमणि मोहल्ला, संजय कॉलोनी तिराहा, संजय कॉलोनी चौराहा, महाराणा प्रताप कॉलोनी, डूंगरिया वार्ड, शंकर मढ़िया, गोकलपुर वार्ड, कुम्हारी वार्ड और लोधी वार्ड,धनोरा में खरेमाई, राम मंदिर,झिरा चौक, शांति कालोनी सहित आठो विकास खण्ड में प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। जहां 9 दिन नवरात्र पर्व धूमधाम के साथ भक्ति भाव से पूजन अर्चन किया गया। वहीं आज और कल जगह जगह दशहरा मनाया जाएगा। और प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए, विसर्जन स्थल बनाये गए हैं जिनका पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है और पुलिस प्रशासन द्वारा सावधानीपूर्वक मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई है।

सुरक्षा और सावधानीः मूर्ति विसर्जन केवल चिन्हित स्थानों पर ही किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को गहरे पानी में जाने से बचने के निर्देश दिए गए।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था और सफाई: विसर्जन स्थलों पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और घाट की साफ-सफाई नियमित रूप से बनी रहे।

सीसीटीवी निगरानी: विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी

कैमरों की व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

असामाजिक तत्वों पर नजरः असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाहों का त्वरित खंडन किया जाए।

समन्वयः पूजा समितियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए और सभी हितधारकों के साथ सार्थक संवाद कायम किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button