जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धनवंतरी नगर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, बलवे में पति-पत्नी घायल

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर में शनिवार को पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बलवा हो गया और मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवंतरी नगर निवासी डॉ. कृष्णा दुबे (38 वर्ष) ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति चंदन दुबे, ससुर रामशंकर दुबे और देवर अमर दुबे के साथ वे एक ही मकान में रहते हैं। 7 जुलाई को देवर और ससुर द्वारा ट्रक में निजी सामान ले जाते देख जब कारण पूछा गया तो पता चला कि उन्होंने मकान किसी अन्य को बेच दिया है, जिसकी जानकारी पीड़िता और उनके पति को नहीं दी गई थी।

24 जुलाई को रामशंकर दुबे, अमर दुबे के साथ अजय चौरसिया, विजय चौरसिया और सोनू विश्वकर्मा घर पहुंचे और जबरदस्ती मकान खाली कराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने दरवाजे को भारी वस्तु से तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और विरोध करने पर अजय, विजय व सोनू ने चंदन दुबे के साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंचीं डॉ. कृष्णा को विजय चौरसिया ने पीछे से पकड़कर गिरा दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गईं।होश में आने पर उन्होंने सुना कि आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button