ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

दो भाइयों की मौत : दो भाई और बहन खुदकुशी के लिए तालाब में कूदे, इलाज के दौरान एक की मौत , दूसरे का घर में मिला शव… हड़कंप 

Table of Contents

ग्वालियर । ग्वालियर में आत्महत्या कांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। जहां दो भाई और एक बहन खुदकुशी के लिए तालाब में कूद पड़े। मौके पर मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और तीनों को पानी से निकाला। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला बहोड़ापुर थाना इलाके का है। पुलिस जब जांच के सिलसिले में घर पहुंची तो वहां एक और भाई का शव मिला। पुलिस अब पड़ोसियों और डॉक्टरों से राय लेकर पूरा मामला सुलझाने में जुटी है।

 बताया जा रहा है कि, इदरीश खान और यास्मीन को बचा लिया गया है। वहीं, सोनू खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर पर जो शव मिला, रहीस खान का था।

बताया जा रहा है कि चारों भाई-बहन माधौगंज थाना इलाके में आपागंज गड्‌ढा वाला मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता अब्दुल रशीद सरकारी प्रेस में नौकरी करते थे।इदरीश खान उर्फ बबलू (43) सबसे बड़ा भाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button