दो कारों में सीधी भिडंत : जन्मदिन मनाकर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी की मौत
6 अन्य घायल, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर मोढ़ पर दरमियानी रात दो कारों में सीधी भिडंत हो गयी। फैक्ट्री कर्मचारी गौर स्थित रेस्टॉरेंट से सपरिवार कार से जन्मदिवस की पार्टी कर घर लौट रहा था, तभी बेकाबू कार आपस में टकरा गयीं। हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गयी, तो वहीं दूसरा कार चालक समेत करीब पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैैं। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
विजय सिंग परस्ते, रांझी थाना प्रभारी ने बताया कि कमल किशोर भटनागर 55 साल, व्हीकल फैक्ट्री अस्पताल में कार्यरत था। जो सपरिवार जन्मदिवस की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान शोभापुर मोढ़ पर तेजी से आ रही बेकाबू कार से टकरा गए। हादसे में कमल कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी। तो वहीं दूसरा कार चालक और मृतक के परिजन भी घटना में बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है।