जबलपुरमध्य प्रदेश
दोस्त का बदला लेने घोंप दिया चाकू : जमकर मारपीट कर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। रामपुर चौकी अंतर्गत आज शनिवार को सामुदायिक भवन के पास गुटखा खा रहे एक युवक के साथ गालीगलौच कर, आरोपी ने जमकर मारपीट कर दी और जब उसने विरोध किया तो चाकू घोंपकर मौके से फरार हो गया। आनन फानन में युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुर प्रसाद चौधरी 25 साल ने बताया कि वह ब्रजमोहन नगर का निवासी है। आज सुबह सामुदायिक भवन के पास बैठा था पीके गौड़ आया और गालीगलौच करने लगा।
दोस्त को क्यों दी गाली
पीडि़त ने बताया कि पीके गौड़ ने कहा कि उसके दोस्त ऋषि कुमार को क्यों गाली दी। जबकि उसने कोई गाली नहीं दी है। उसके बाद भी आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया । पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।







