
जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के रोहिचा गांव में पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचे पति की जमकर धुनाई की गई। पत्नी को लाने के लिए पति अपने दोस्तों को लेकर गया था। पत्नी के पीहर पक्ष के लोगों से पहले तकरार हुई और फिर गांव वालों ने घेर कर युवकों को पीट दिया। मारपीट में लहूलुहान हुए दो युवकों को गांव के बड़े बुजुर्गों ने बचाया। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि संबंधों में चल रही खींचतान के बाद हुई समझौता वार्ता के दौरान झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हो गई।







