जबलपुरमध्य प्रदेश

देह व्यापर का भांडा फोड़ा : पुलिस ने 500 रुपए देकर आरक्षक को ग्राहक बना कर भेजा

चार महिलाओं समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जिले के कुठला में एक घर में देह व्यापार कराने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ एक युवक भी आपत्तिजनक हालत में मिला है। देह व्यापार को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा था, जिसने महिला को पांच सौ रुपए भी दिए थे। इस बीच आरक्षक ने बाहर बैठी पुलिस टीम को देह व्यापार की सूचना दी। जिसके बाद टीम ने दबिश देकर देह व्यापार में शामिल पांच महिलाओं सहित आपत्तिजनक हालत में मिले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई

पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर की गली नंबर 6 में स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई थी। पुलिस विभाग ने आरक्षक अनमोल सिंह को ग्राहक बनाकर भेजा था। आरक्षक ने महिला को पांच सौ रुपए भी दिए। जिसके बाद आरक्षक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घर में दबिश दी।

आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए

घर के एक कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। घर के दूसरे कमरे में तीन अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से आरक्षक द्वारा दिए गए पांच सौ रुपए भी जब्त किए हैं। इसके अलावा घर से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी ने नई बस्ती निवासी कमलेश दुबे सहित चार महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button