
देश में कोरोना के नये मामलों के बीच देश में 75% से अधिक योग्य आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, “सभी वयस्कों में से 75% को पूरी तरह से टीका लगाया जाता है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।”
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।”