देश में टॉप 4 पर पहुंचा जबलपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक की सूची जारी
शहर के नागरिकों की भागीदारी से नगर निगम जबलपुर स्थापित कर रहा है कीर्तिमान

जबलपुर यश भारत | स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के पब्लिक फीडबैक में नगर निगम जबलपुर ने आज 12 अप्रैल 2022 की रैंकिंग के अनुसार देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अभी वर्तमान स्थिति में नगर निगम जबलपुर देश के टॉप 20 के लिए जारी शहरों की सूची में जबलपुर का स्थान चौथा है। जबलपुर ने अभी तक 1 लाख 19 हजार 6 सौ 57 का ऑंकड़ा पार कर लिया है, जिसके कारण जबलपुर ने शासन द्वारा जारी टॉप 20 की सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
देश के सभी बड़े शहरों को पीछे छोड़कर पब्लिक फीडबैक में टॉप 20 में पहुॅंचने वाले नगर निगम जबलपुर ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। प्रशासक बी. चन्द्रशेखर, कलेक्टर इलैया राजा टी, और निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा 1 लाख 19 हजार 6 सौ 57 फीडबैक का ऑंकड़ा पार करते हुए आज स्वच्छता टीम के सभी सदस्यों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि जिस प्रकार से नगर निगम जबलपुर की टीम स्वच्छता के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है और शहर के सभी सम्मानीय नागरिकों, व्यापारियां, और जनप्रतिनिधयों का सहयोग मिल रहा है उससे इसबार जबलपुर देशव्यापी स्वच्छता प्रतियोगिता में पहले पायदान पर पहुॅंचेगा।
टीम के सदस्य पहुॅंच रहे हैं घर-घर
निगमायुक्त के निर्देशन में जिला एवं निगम प्रशासन के स्तर पर गठित स्वच्छता टीम के सभी सदस्य स्वच्छता के लिए फीडबैक प्राप्त करने सुबह से लेकर रात तक लोगों के यहॉं घर-घर पहुॅंच रहे हैं। टीम के लोगों को घर-घर दस्तक के दौरान नागरिकों का साकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण जबलपुर संस्कारधानी फीडबैक में राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर पहुॅंच गया है।
जनप्रतिनिधि भी लगातार कर रहें हैं सहयोग
प्रशासक बी. चन्द्रशेखर, कलेक्टर डॉं. इलैयाराजा टी एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के आग्रह पर शहर के सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण भी जबलपुर को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने लगातार सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सभी जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व को बतलाकर शहरहित में तथा शहर को साफ-स्वच्छ, सुन्दर रखने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही जबाव देने के साथ-साथ कचरा पृथकीकरण और होम कम्पोस्टिंग प्रणाली को घर-घर अपनाने की अपील भी की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप जबलपुर संस्कारधानी अभी तक देश के टॉप 20 शहरों में शामिल होकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार जुनून के साथ आगे भी स्वच्छता कार्यो को साकारात्मक रूप से लेते हुए जबलपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अव्वल स्थान पर लाने सभी नागरिकगण, व्यापारिकगण, जनप्रतिनिधिगण, के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी संकल्पित हैं।