मध्य प्रदेशराज्य
देवर-भाभी ने मांग भरने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर वाटरफॉल में लगा दी छलांग : एसडीईआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी

रीवा lमऊगंज में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कॉप जाएl देवर-भाभी ने परिवार के सामने बहुती वाटरफॉल में छलांग लगा दी। इससे पहले दोनों ने मांग भरने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। एसडीईआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है।
घटना बुधवार शाम की है। देवरा खटखरी के ग्राम तेलिया बूढ़ के रहने वाले दिनेश साहू (26) और उसकी भाभी (35) चार दिन से लापता थे। बुधवार शाम को दोनों बहुती वाटरफॉल पर पहुंचे। परिजन भी उन्हें समझाने आए, लेकिन इससे पहले ही दोनों ने पानी में छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। नईगढ़ी और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात होने से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। गुरुवार सुबह दोनों की तलाश शुरू की गई।







