जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
देवघर में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, बचाए गए 46 लोग, 1 महिला की मौत

झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूरा हो गया। फंसे 48 लोगों में से 46 को बचा लिया गया है। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई। रस्सी टूटने हादसा यह हुआ। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले इनमें शख्स एक बचाव के दौरान हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गया था। इससे पहले देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई थी। दुर्घटना के बाद NDRF, ITBP, वायुसेना और बीएसएफ के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगातार जुटे हुए रहे।