देश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में युवक पर लाठियों से हमला — उपचार के दौरान मौत, क्षेत्र में तनाव

जबलपुर। राजीव गांधी नगर क्षेत्र में देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ईश्वरी वंशकार (38 वर्ष) निवासी राजीव गांधी नगर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ जा रहे थे। प्रतिमा विसर्जन के बीच वे गुटखा लेने के लिए सड़क किनारे रुके, तभी वहां मौजूद राज भट्ट, निखिल भट्ट और उनके साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।शुरुआती विवाद कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि राज भट्ट और निखिल भट्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से ईश्वरी वंशकार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ईश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र की — पुलिस ने शुरू की जांचयह घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पहचान राज भट्ट, निखिल भट्ट और अन्य साथियों के रूप में की है।थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

क्षेत्र में तनाव, पुलिस तैनात-घटना के बाद राजीव गांधी नगर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में बल तैनात कर दिया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।मृतक ईश्वरी वंशकार के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button