जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दीपक तले अंधेरा : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भारी अनियमितताएं निरीक्षण करने पहुंचे जनपद अध्यक्ष , प्राचार्य ने की अभद्रता

मंडला| विकासखंड घुघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में दो प्राचार्य होने के बावजूद इनकी मनमानी के चलते यहां के बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलने नहीं दिया जाता है ना ही पालक शिक्षक संघ की बैठक की जाती है। इस संबंध में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों द्वारा जनपद अध्यक्ष को इस संबंध में जानकारी दी गई।

जिसके बाद जनपद अध्यक्ष द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आवासीय विद्यालय में ढेर सारी अनियमित्ताएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जहां बच्चों ने शिक्षकों के डर की वजह से चोरी छुपे जानकारी देते हुए बताया कि यहां भोजन अच्छा नहीं मिलता है ना ही रहने की उचित व्यवस्था है, बच्चों को जमीन में सुलाया जाता है। यहां पर सिर्फ कागजों में ही सब कुछ हो रहा है। नेक्स्ट संस्था दिल्ली द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में अलग-अलग प्रदेशों के टीचरों की नियुक्ति की गई है जिस पर प्राचार्य भी दूसरे प्रदेश से पदस्थ हुए हैं लेकिन यहां पर दो-दो प्राचार्य का पदस्थ होना भी संदेहास्प्रद है।

स्टाफ द्वारा की जा रही मनमानी

बच्चों और स्टाफ द्वारा बताया गया कि जो पुराने प्राचार्य सुरेंद्र वंसोड़ है, वे वित्तीय चार्ज में है और जो नई प्राचार्य आई है उन्हें प्रभार नहीं दिया गया है। यहां पर पदस्थ रेगुलर टीचर के होते हुए भी प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर को रखा गया है। जिसके द्वारा मनमाने तरीके से सामानों का आय व्यय कराया जाता है और छात्रावास में बच्चों के हिस्से के अनाज को स्वयं अपने घर पर ले जाया जाता है। बच्चे अपने माता पिता को कोई जानकारी देते हैं तो उन्हें विद्यालय से हटाने की धमकी दी जाती है।

प्राचार्य ने जनपद अध्यक्ष से की अभ्रदता

जनपद अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान आवासीय विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी मांगी। जिसमें उन्होंने पूछा कि यहां जिस कमरे में बच्चे रहते हैं वहां पर पंखे खराब हैं, वाशिंग मशीन खराब है, पानी पीने वाला फिल्टर मशीन भी खराब है, रोटी बनाने वाली मशीन भी खराब है और पानी गर्म करने वाली मशीन भी खराब है। अध्यक्ष ने पूछा कि इन सभी को ठीक क्यों नही कराया जा रहा है, तो प्राचार्य मीनू गुलेरिया ने जनपद अध्यक्ष से अभद्रता के साथ इन सभी को ठीक करने के लिए रुपए की मांग की। जनपद अध्यक्ष ने प्राचार्य से कहां कि संस्था में छोटे-छोटे बच्चों के लिए इतनी सारी योजनाएं चल रही हैं, उनके लिए राशि आती है, वह सब राशि कहां जाती है।

इनका कहना है…..

मेरे द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घुघरी का निरीक्षण किया गया, जहां बहुत सारी अनियमितता पाई गई। इसके साथ ही यहां दो-दो प्राचार्य पदस्थ हैं, बच्चों के साथ बहुत दुर्व्यनवहार किया जा रहा है, कुछ कहने पर मेरे साथ भी अभद्रता की गई।
जनिया बाई मरावी, जनपद अध्यक्ष घुघरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App