जबलपुरमध्य प्रदेश
दिव्यांग के भाई हड़प रहे पैत्रिक मकान : वृद्ध ने कहा- 24 साल बीत गए भाईयों ने नहीं कराया नामांतरण

जबलपुर, यशभारत। साहब मेरे दोनो भाई मेरा पैत्रिक मकान हड़पना चाहते है। जिसके चलते 24 साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने मकान का नामांतरण नहीं कराया है। मैं गरीब, दिव्यांग हूं, कहा जाऊ….?
यह शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे वृद्ध गोपीचंद खत्री 63 साल ने बताया कि रामपुर चौक के पास उनकी स्व. माँ का मकान हैं। उसके दो भाई, राजेश और कमल खत्री है। वह घर का मुखिया भी है। लेकिन उसके दोनों छोटे भाई मकान हड़पना चाहते है। इसलिए नामांतरण नहीं करवा रहे है। यदि नामांतरण हो जाए तो उसके रहने के लिए छत नसीब हो जाएगी। कलेक्टर ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।