इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिग्विजय सिंह का कमलनाथ को पत्र, बोले भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

भोपाल, यश भारत। दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के किसी पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाए जाए। मुझे यात्रा के द्वारा लगाए जाने वाले बैनर और होर्डंग पोस्टर से दूर रखा जाए। उन्होंने आगे लिखा क यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खडग़े और कमलनाथ की तस्वीरें ही हो। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के अंत तक महराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करने की संभावना है। इस यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर पोस्टर में अपनी तस्वीर न लगाने को कहा है।दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के किसी पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाए जाए। मुझे यात्रा के द्वारा लगाए जाने वाले बैनर और होर्डंग पोस्टर से दूर रखा जाए। उन्होंने आगे लिखा क यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खडग़े और कमलनाथ की तस्वीरें ही हो। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में यह यात्रा सफलता के नए आयाम स्थापित करे और कार्यकर्ताओं में एक नय जोश और उमंश का संचार करें। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि जहां कहीं भी मेरे सहयोग की आपको आवश्यकता हो, मैं सदैव आपके साथ हूं। मैं अपनी ओर से मध्य प्रदेश में यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा सितंबर माह से कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में यात्रा को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। कमलनाथ को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने जिला स्तर पर यात्रा की तैयारियों के लिए जिला यात्रा प्रभारियों को तैनात कर जवादारी दी है। प्रदेश में सभी जिलों में चल रही उप यात्राओं से लगता है कि आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी यात्रा को जनसामान्य का भारी समर्थन मिलेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि देश में पिछले 7 से 8 सालों से व्याप्त नफरत के खिलाफ प्यार और सदभावना के संदेश को लेकर चल रही यात्रा का लाखों लाख लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button