मध्य प्रदेश
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के प्रेस अधिकारी रहे मनोज पाठक का निधन

यशभारत भोपाल। जनसंपर्क विभाग के उप संचालक मनोज पाठक का कोरोना से निधन हो गया है। वे मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के पीआरओ रह चुके हैं। चार दिन पहले पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भोपाल के जेके हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर लिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोपहर को अस्पताल प्रबंधन से बात की थी। लेकिन कुछ देर पहले ही वे कोरोना की जंग हार गए।
पाठक के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक जताया है। कमलनाथ ने कहा कि मनोज पाठक का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मनोज पाठक के निधन पर राजधानी सहित प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।