जबलपुरमध्य प्रदेश

दहेज में कार के लिए पत्नी को किया दाने-दाने को मोहताज : ससुराल से छूटकर मायके पहुंची पीडि़ता की आपबीती सुनकर पुलिस भी हुई हतप्रभ

कमरे में बंद कर की जमकर मारपीट, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। निकाह कर घर पहुंची, तो लगा मानो जन्नत मिल गई हो, कुछ दिन तो सबकुछ ठीक चला लेकिन धीरे-धीरे खुशियां काफूर हो गयीं। पति दहेज के लिए तानें मारने लगा। सास और ससुर कार की डिमांड करने लगे। उसने लाख समझाया लेकिन कोई मानने तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि उसे कमरे में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं, मारपीट कर दाने-दाने को मोहताज कर दिया गया। जैसे-तैसे वह ससुराल से निकलकर अपने मायके पहुंची और बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। उसकी आपबीती सुनकर पुलिस भी हतप्रभ रह गयी। जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पसियाना निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया उसका निकाह 2018 में शौहर मोहम्मद फयाद से हुई थी। निकाह में हैसियत के हिसाब से सभी कुछ दिया गया था। लेकिन शौहर और सास-ससुर दहेज में कार की डिमांड पर अड़ गए। उसके परिनजों की हैसियत नहीं कि वह कार दे सके। जिसके बाद उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त किया कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel