जबलपुरमध्य प्रदेश

दहेज के लिए पत्नी को घर से भगाया : पति को कपड़े का व्यापार शुरु करने चाहिए 2 लाख रुपए

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। शादी का बंधन पवित्र होता है, लेकिन यदि रुपए का मोह हो जाए तो उस परिवार को टूटने में दो पल का भी समय नहीं लगता। ऐसा ही एक मामला आज महिला थाने में सामने आया। जिसमें पति को अपने कपड़े का व्यापार शुरु करने के लिए 2 लाख रुपए का दहेज चाहिए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज का प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।

महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मझौली निवासी प्रार्थी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में गोहलपुर निवासी अमित जैन के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक था लेकिन फिर दहेज के लिए पति और ससुराल वाले लगातार प्रताडि़त करने लगे।

नहीं देते थे खाना
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब उसने मायके से दहेज लाने के लिए मना कर दिया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसे खाना देना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसके साथ जमकर मारपीट भी की जाने लगी। कुछ दिन तो उसने सहा, लेकिन जब ससुराल पक्ष की हरकतें बढऩे लगीं तो महिला ने अपने पति और सास और जेठ-जेठानी के खिलाफ आज थाने में शिकायत कर, कार्रवाई की मांग की।

8 माह का है बच्चा
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अमित जैन से उसका आठ माह का बच्चा है। उसने बच्चे को पिता का प्यार देने के लिए ही अब तक सारे जुल्म सहती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button