जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दमोह के सागोनी वन परिक्षेत्र में लगी भीषण आग : घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने सहयोगियों के साथ मिलकर आग पर पाया काबू

दमोह यश भारत ।दमोह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते जंगल में भीषण आग लग गई सागौनी वन परिक्षेत्र के पड़री टोला के पास जंगल में आग लगी थी। देखते ही देखते इसने दो किलोमीटर का दायरा कवर कर लिया। सूचना के बाद वन विभाग ने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर तत्परता दिखाते हुए आज पर काबू पाया।

 

वन विभाग से डिप्टी रेंजर सहित सभी ने मिलकर पेड़ों की गिल्ली, झाड़ियों को काटकर और फायर लाइन बनाकर आग को कंट्रोल किया।

 

लगभग 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात है। आशंका है कि फेंकी गई जलती बीड़ी से सूखी पत्तियों में आग लग गई होगी। सौभाग्य से जंगल को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, केवल सूखी पत्तियां जलीं। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह रामपुर टोला तक पहुंच सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button