जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

त्रिपुरी वार्ड के कॉलोनियों में कराई जायेगी वर्षा जल निकासी की व्यवस्था,*निगमायुक्त प्रीति यादव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जल भराव वाले क्षेत्रों का सघन रूप से दौरा कर जल निकासी की व्यवस्था कराने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जबलपुर। वर्षा जल निकासी की व्यवस्था के संबंध में अभी से नगर निगम ने तैयारियॉं शुरू कर दी है। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संभाग क्रमांक 1 के त्रिपुरी वार्ड के कॉलोनियों का दौरा वार्ड पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र मिश्रा, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, सहायक नोडल स्वच्छता अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रीतेश मसोडकर के साथ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त और पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी ने विज्डम वैली स्कूल, पश्चिम नर्मदा कॉलोनी, अवनी बिहार, सीताराम परिसर, सोनी कॉलोनी एवं अलग-अलग अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया जहॉं वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून आगमन के पूर्व सभी जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएॅं। मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, अक्षय कोरी और सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

 

स्वच्छता के एक-एक मापदण्डों पर है निगमायुक्त प्रीति यादव की नजर-भारत सरकार एवं राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संभगवार, वार्डवार चलाने के साथ-साथ स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदण्डों जैसे सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने संचालित एस.टी.पी. प्लांटों, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सी एण्ड डी प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट आदि की व्यवस्थाओं पर भी निगमायुक्त प्रीति यादव लगातार अपनी नजर बनाकर रखीं हैं। निगमायुक्त श्रीमती यादव स्वच्छता को लेकर बहुत ही सजग रहते हुए सर्वेक्षण के कार्यो को देखने लगातार वार्डो में पहुॅंच रहीं हैं और साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ अन्य कार्यो पर भी विशेष फोकस कर रही हैं। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव स्वच्छ सर्वेक्षण की जमीनी हकीकत जानने अचानक कठौंदा स्थित लैंड फिल साईट, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण करने पहुॅंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यो को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराएॅं। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सीवर प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के समय उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल स्वच्छता सेल अभिनव मिश्रा, संजय कुशवाहा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव सी.एस.आई. सौरभ आदि उपस्थित रहे।

IMG 20250312 WA0080 IMG 20250312 WA0078 IMG 20250312 WA0079

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel