मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की दर्दनाक मौत : क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

मंडला lनिवास-मंडला मार्ग में कांपा से चकदेही के पास बबलिया मुरला पानी के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार सुकल सिंह परस्ते 42 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सुकल सिंह परस्ते कांपा आश्रम में पियून के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी बाइक से कांपा आश्रम से घर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान एक यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

 हादसे में सुकल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से निवास अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि निवास अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृहग्राम दरगढ़ लाया गया। जहां शांति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सुकल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे। शव यात्रा में जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र वरकडे, जनपद अध्यक्ष आसाराम भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सरवटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदेश जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button