कटनी
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, ठोकर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा, महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

- कटनी, यशभारत। रविदास तिराहा स्थित नट-बोल्ट हाउस के सामने सब्जी लेने जा रहें पति पत्नी को कार ने पीछे से ठोकर मार दी। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर निवासी सबीना बी (46) और उनके पति कासिम खान (48) स्कूटी से सब्जी लेने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक MP 21 CB 2113 ने स्कूटी क्रमांक MP 21 ZE 3373 को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीट लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सबीना बी के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि कासिम खान को भी चोटें पहुंची हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ रॉय ने बताया कि घायल दम्पत्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है।





