जबलपुरमध्य प्रदेश
तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम : लगुन से घर लौट रहे मोपेड सवार दो युवकों को रौंदा

जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत सुभाष नगर झंडा चौक में तेज रफ्तार कार ने इस तरह कोहराम मचाया कि लगुन के कार्यक्रम से घर लौट रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। घटना देर रात 12 बजे की है। वहीं घायल युवकों को निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
देर रात मोपेड क्रमांक एमपी 20 एसयू 1572 में सवार होकर दो युवक धनराज रैकवार और सुमेर चौधरी घमापुर से लगन के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान झंडा चौक से बड़ा पत्थर की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद कार ने मोपेड सवारों को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज लगी कि दोनों युवक लहुलुहान होकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।