मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार कार की टक्कर से नाबालिग की दर्दनाक मौत : पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

 मैहर/अमरपाटन। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना अमरपाटन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।

अज्ञात कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का सुराग तलाशने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button