मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार कंटेनर ने मामी- भांजी को बीच सड़क कुचला, चालक हो गया फरार : मामी की मौत ; 5 वर्षीय भांजी बुरी तरह घायल, आक्रोशित जनों ने लगाया जाम , 9 थानों की पहुंची पुलिस

Table of Contents

ग्वालियर l सिरोल थाना क्षेत्र के सिकरौदा चौराहे पर भीषण सड़क हादसे के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 वर्ष की बच्ची बुरी तरह घायल है| तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही मामी-भांजी को टक्कर मार दी। हादसे में शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय मामी फूलवती की मौत हो गई। उनकी 5 वर्षीय भांजी अनुष्का घायल हो गई।

फूलवती अपने जीजा के घर पटा में शामिल होने के लिए दो दिन पहले आई थीं। देर रात वह अपनी भांजी के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरीं। फूलवती के सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्ची का इलाज जारी है।

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर ग्वालियर-झांसी हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम सिकरौदा से जौरासी तक लग गया। नौ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button