
टाटा संस ने तुर्किश एयरलाइंस के पूर्व सीईओ इल्कर आयसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया का नया एमडी और सीईओ बना दिया है। आज एयर इंडिया के बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला किया गया। बोर्ड की मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन विशेष निमंत्रित गेस्ट थे। इस नियुक्ति के लिए अभी सभी रेगुलेटरी मंजूरी लेना बाकी है। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया की 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके साथ ही उसके पास तीन एयरलाइंस हो गई हैं। टाटा ग्रुप एयर इंडिया के वर्तमान कर्मचारियों को भी रखेगा, जिनकी संख्या करीब 8,500 है।