*तालाबों के संरक्षण के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है विशेष पहल : निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ*

इमरती तालाब, संग्राम सागर और हनुमानताल के बाद साही तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान*
*नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सफाई के लिए किया श्रमदान*
जबलपुर। शहर के तालाबों के संरक्षण और सफाई के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन का कार्य कराया जा रहा है। संभाग क्रमांक 1 गढ़ा 2 कछपुरा, और 8 भानतलैया जोनों के अंर्तगत संचालित तालाबों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है, जिसमें मुख्य रुप से इमरती तालाब, शाही तालाब, संग्राम सागर और हनुमानताल है जहां प्रति दिन साफ-सफाई के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वहां आसपास के अतिक्रमणो को हटाने की लगातार कार्यवाही की जारही है। आज भी तालाबों के किनारे से अनेक अतिक्रमणों को हटाया गया।
नगर निगम संभाग क्रमांक 1, 2, और 8 की विशेष टीमों के द्वारा तालाब के आसपास जमे अवैध कब्जों एवं अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया गया। इस दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि तालाबों के संरक्षण के लिए अतिक्रमणों को हटाया जाना आवश्यक है। कार्यवाही के दौरान नागरिकों ने भी सहयोग देते हुए नगर निगम प्रशासन की कार्यवाही की प्रशंसा की। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने अवकाश के दिन भी आज शाही तालाब की साफ-सफाई एवं इमरती तालाब के आसपास पहुंच कर अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि तालाबों के संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही शहर के अन्य तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन का कार्य प्रारंभ होगा।
उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासक बी चंद्रशेखर, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि शाही तालाब और इमरती तालाब शहर का ऐतिहासिक एवं प्राचीन तालाब है यहां आस-पास साफ-सफाई एवं वर्षों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे जमे है जिन्हें हटाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि आने वाले दिनों में तालाब को आकर्षक एवं मनमोहक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आज की कार्यवाही में सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, प्रदीप झारिया,संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, दिनेश प्रताप सिंह, अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर, भवन विभाग के उपयंत्री, सीएसआई श्रीमती हर्षा पटेल, प्रीतेश मसोडकर आदि उपस्थित थे।