गोटेगांव – नरसिंहपुर lजिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगवानी और करेली थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और 194 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है।
मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहटा मुडिया मोहल्ला निवासी मनीष ठाकुर पिता खेमचंद ठाकुर उम्र 22 वर्ष को पुलिस ने दबोचा। आरोपी के कब्जे से 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ की कच्ची शराब जब्त की गई। बताया गया कि यह आरोपी थाने में पंजीबद्ध एक पूर्व मामले में फरार भी था।
करेली थाना की कार्यवाही
इसी तरह थाना करेली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा।
बबलू कुचबदिया पिता रामजी कुचबदिया उम्र 38 वर्ष निवासी इमलिया थाना करेली के पास से करीब 60 लीटर अवैध शराब जब्त हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 808/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी टीम ने मुखबिर सूचना पर दीपेश उर्फ दीपू कुचबंदिया पिता राजेन्द्र कुचबंदिया उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जौहरिया थाना करेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 74 लीटर अवैध शराब जब्त हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 810/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Back to top button