मध्य प्रदेशराज्य

डॉ सिरोठिया 20 वीं बार आई. एम.ए.की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित : बालाघाट में संपन्न हुआ प्रांतीय सम्मेलन

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/नगर के वरिष्ठ चिकित्सक आई.एम.ए. मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम मनोहर सिरोठिया को बालाघाट में संपन्न आई.एम.ए. के प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बीसवीं बार निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ सिरोठिया पिछले बीस वर्षों से नेशनल आईएमए में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं जो एक कीर्तिमान है।

कार्यक्रम में आई.एम.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुशाली, बालाघाट की सांसद भारती पारदी, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन एवं मध्यप्रदेश आई.एम.ए. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी. एम शरणागत, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द जैन डॉ एम. के.जैन सहित प्रदेश के अनेक चिकित्सक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ सिरोठिया को आई.एम. ए.में उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। सागर आई.एम. ए. शाखा के सदस्यों द्वारा डॉ सिरोठिया को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button