कटनीमध्य प्रदेश
डॉ विनोद मिश्रा बोले- केंद्र सरकार का बजट समावेशी, पत्रकार वार्ता में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कटनी, यशभारत। बजट किसी भी संस्था के विकास का दर्पण होता है। अतः सूक्ष्य विश्लेषण के साथ इसे बनाया गया। ताकि लक्ष्य पूर्ति हो सके। यह बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा कार्यसमिति के सद्स्य जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा ने कही श्री मिश्र ने कहा केंद्र व सरकार द्वारा अंतरिम बजट आशा वादी और विकास वादी है।
पूर्व अध्यक्ष रामरतन पायल, चेतन हिंदुआ, सहित अन्य भाजपा जनो की उपस्थिति रही।