बजट किसी भी संस्था के विकास का दर्पण होता है। अतः सूक्ष्य विश्लेषण के साथ इसे बनाया गया। ताकि लक्ष्य पूर्ति हो सके। यह बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा कार्यसमिति के सद्स्य जेडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा ने कही श्री मिश्र ने कहा केंद्र व सरकार द्वारा अंतरिम बजट आशा वादी और विकास वादी है बजट 14 प्रकार के होते है यह समावेशी बजट जिसमे किसानों महिलाओं युवाओ उधोगो को शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा डिफेंस में खर्च किया गया है। हमारी सरकार ने उपभोग, विनियोग,सरकारी व्यव को आधार बनाते हुए बजट प्रस्तुत किया है। वर्ल्ड इकनॉमी में हम अब पांचवे पर आ गए है।श्री मिश्रा ने बजट के अन्य प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव,
पूर्व अध्यक्ष रामरतन पायल, चेतन हिंदुआ, सहित अन्य भाजपा जनो की उपस्थिति रही।