जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डॉ मोहन यादव कैबिनेट का फैसला 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकान रहेगी पूरी तरह से बंद : नारी सशक्तिकरण मिशन को भी कैबिनेट ने लक्ष्यों के साथ मंजूरी दी 

भोपाल l मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने आज कैबिनेट बैठक में फसलों की झड़ी लगा दी जिसके चलते सबसे प्रमुख फैसला डॉक्टर मोहन यादव कैबिनेट में यह लिया गया कि 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकानें पूरी तरह बंद होगी। इन दुकानों को कहीं शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल से ये फैसला लागू होगा। महेश्वर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

 

इसके तहत उज्जैन नगर निगम, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और मैहर जैसे धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद की जाएंगी। साथ ही ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्रों में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

 

ग्राम पंचायत स्तर पर सलकनपुर माता मंदिर, बरमान कला, लिंग, बर्मन खुर्द, कुंडलपुर और बांदकपुर में पांच किलोमीटर के दायरे में शराबबंदी की मौजूदा नीति जारी रहेगी।

 

सीएम ने कहा कि विशेष परिस्थिति में मंत्री अपने विभागों में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण मिशन को भी कैबिनेट ने लक्ष्यों के साथ मंजूरी दी है।

 

 यहां हुई शराब बंदी

 

• उज्जैन (नगर निगम)

 

• ओंकारेश्वर (नगर पंचायत)

 

• महेश्वर (नगर पंचायत)

 

• मंडलेश्वर (नगर पंचायत)

 

• ओरछा (नगर पंचायत)

 

• मैहर (नगर पालिका)

 

• चित्रकूट (नगर पंचायत)

 

• दतिया (नगर पालिका)

 

• पन्ना (नगर पालिका)

 

• मंडला (नगर पालिका)

 

• मुलताई (नगर पालिका)

 

• मंदसौर (नगर पालिका)

 

• अमरकंटक (नगर पंचायत)

 

सलकनपुर (ग्राम पंचायत)

 

बरमानकलां लिंगा एवं बरमान खुर्द (ग्राम पंचायत)

 

• कुंडलपुर (ग्राम पंचायत)

 

• बांदकपुर (ग्राम पंचायत)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App