जबलपुरमध्य प्रदेश

डॉक्टर शिवकांत आत्महत्या मामला: उमरिया-जबलपुर पुलिस जुटी जांच में

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। आशीष हॉस्पिटल के संचालक एवं प्रतिष्ठित डॉक्टर शिवकांत गुप्ता की मौत का कारण जानने के लिए उमरिया सहित जबलपुर पुलिस ने डॉ. शिवकांत से जुडेÞ अन्य डॉक्टरों एवं अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। डॉक्टरगुप्ता अपनी कार से उमरिया क्यों गए, कार नौरोजाबाद स्टेशन के पास क्यों खड़ी की और आत्महत्या 15 किलोमीटर दूरबिरसिंहपुर पाली में क्यों की ये सभी सवाल पुलिस जांच में शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक हुई जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे डॉक्टर की मौत का खुलासा हो सके। डॉक्टर शिवकांत गुप्ता की मौत के बाद डॉक्टर लॉबी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस सुसाइड के हर एंगल को तलाश रही है। मदनमहल थाना में डॉक्टर शिवकांत गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। मर्ग कायमी उमरिया जिला के थाना पाली में की गई। आत्महत्या करने की संपूर्ण जांच की जिम्मेदारी उमरिया पुलिस पर है। उमरिया पुलिस भी डॉक्टर शिवकांत गुप्ता से जुड़े लोगों से पूछताछ करते हुए मदन महल पुलिस से आवश्यक जानकारी जुटा सकती है। जबलपुर और उमरिया पुलिस डॉक्टर द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का सटीक कारण तलाश रही है। परिवार के लोग भी जानना चाहते हैंकि ऐसा क्या हुआ जिसके कारण शिवकांत ने आत्महत्या की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button