देश
डीएलजी सिनेमा की केंटीन को मिला फोर्थ स्टार हाईजीन रेटिंग सर्टिफिकेट

कटनी, यशभारत। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा कटनी जिले में संचालित होटलों, रेस्टोरेंट, स्वीट्स, हॉस्पिटल के कैंटीन संचालक एवं समस्त खाद्य व्यवसायियों के लिए खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत अपने प्रतिष्ठानों का हाईजीन रेटिंग कराया जाना अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए फूड टेस्ट व ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराया जाना है। इसी कड़ी में माधवनगर गेट के पास स्थित डीएलजी सिनेमा में संचालित केंटीन को खाद्य सुरक्षा के मापदंडों पर खरा उतरने पर हाईजीन रेटिंग की 4 स्टार कैटेगरी सार्टिफिकेट प्रदान किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोमवानी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के निर्देशों पर डीएलजी सिनेमा में संचालित केंटीन का अवलोकन करने एवं दस्तावेजों की जांच के बाद यह सार्टिफिकेट क्यूएसीएस इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड द्वारा प्रदत्त किया गया है।







