जबलपुर यशभारत।जीआरपी इकाई जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण मोनिका शुक्ला पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे भोपाल द्वारा किया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे भोपाल द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड कमांडर निरीक्षक रीतेश पाण्डे रहे एवं टूआईसी अरुणा वाहने निरीक्षक रेलवे पुलिस लाईन जबलपुर सहित निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहा. उप निरीक्षक, प्र.आर.आर. एवं म.आर/प्र.आर की उपस्थिति में प्लाटून, डॉग स्क्वाड बैंड दल द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक रेलवे भोपाल को सलामी दी गई। बाद सभी प्लाटून द्वारा प्रथक प्रथक परेड का अभ्यास किया गया।उपरांत रेलवे पुलिस लाईन जबलपुर में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे भोपाल एवं सिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेलव जबलपुर द्वारा रेलवे पुलिस इकाई जबलपुर में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों से उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जीआरपी द्वारा महिला, बुजुर्ग यात्रियों के सहायतार्थ किये जा रहे कार्यों को अधिक से अधिक यात्रियों में पहुंचाये जाने, यात्रियों को जागरूक करने की समझाईश दी गई। बाद कार्यालय में इकाई के थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर निगरानी बदमाशों के विरूद्ध पंजीबद्ध प्रकरणों में न्यायालयीन अद्यतन जानकारी से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। उपरांत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संपादित होने वाले कार्यों, जीआरपी थाना जबलपुर का निरीक्षण किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
यह रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान सुश्री सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर, लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर, राजकुमारी पचौरी एडीपीओ, इकाई के थाना, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय जबलपुर में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
[24:36, 11/23/2024] Kishore Goutam: समस्या निराकरण शिविर में 155 लोगों ने समस्या दर्ज कराई
फोटो
जबलपुर यशभारत।
सेवा निवृत कर्मचारियों के लिए कार्य कर रही संस्था विजन जबलपुर के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ठ अधिकारियो ने स्वयं मौजूद होकर उनकी समस्याओं को सुना और उसका निराकरण भी किया। विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विजन जबलपुर एक सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों की संस्था है जो समय समय पर कभी सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए तो कभी गरीब कन्याओं के लिए कार्य करती आ रही है इसी कड़ी में आज हम सभी के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
जीवन प्रमाण पत्र भरवाने हेतु लेखा नियंत्रक, रिज रोड स्थित स्पर्श कार्यालय द्वारा एक दिवसीय शिविर डिफेंस (सैनिक एवं सिविलयन) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु लेखा नियंत्रक, रिज रोड स्थित स्पर्श कार्यालय द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन जिला सैनिक बोर्ड, कटंगा में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 155 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर समस्या दर्ज कर समाधान पाया व जीवन प्रमाण पत्र भरवाया । शिविर में एस नन्दरा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी के मार्गदर्शन, लेखा कार्यालय के स्टाफ तथा विजन जबलपुर के सीनियर सिटिजन के सहयोग से संपन्न हुआ। जहां शिविर में विंग कमांडर पंकज कुमार,( प्रभारी जिला सैनिक बोर्ड और आर एस गुसाई, सहायक नियंत्रक ने सभी की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और तत्काल ही उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विजन जबलपुर के सभी पदाधिकारीयों सी एस राजपूत, यशवंत राव,आर एस ठाकुर, रुप कुमार, टेकचन्द अधिकारी,सिरिल चार्ल्स, एस.के यादव सी.पी.राज, हरवंश पटेल, बी.एस अरोरा, बी बी मोगा, आर के व्यास, अजय राजपूत, एस एस चौबे का विशेष सहयोग रहा। वहीं विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष विजन जबलपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
Leave a Reply