इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डिजिटल रेप में 65 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद : 3 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

ग्रेटर नोएडा में तीन साल की बच्ची से डिजिटल रेप करने वाले अकबर अली (65) को जिला न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। 2019 में नोएडा में अकबर ने एक बच्ची को टॉफी का लालच देकर दरिंदगी की थी। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह ने अकबर को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता नीटू विश्नोई ने बताया 21 जनवरी 2019 को अकबर अली ने नाबालिग से डिजिटल रेप किया था। अकबर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घटना के दौरान वह नोएडा के सदरपुर में रह रहा था। दावा किया जा रहा है कि डिजिटल रेप के मामले में मिली सजा देश की पहली घटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel