मंडलाl लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने नैनपुर सिविल अस्पताल में तीन नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। हाई डिपेंडेंसी यूनिट, बाल गहन चिकित्सा इकाई और डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया l
इन सुविधाओं से नैनपुर, बालाघाट और सिवनी के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। अब मरीजों को मंडला या अन्य जिला मुख्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। नैनपुर के 13 डायलिसिस मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी।
मंत्री उइके ने आयुष्मान कार्ड योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज संभव है। एचडीयू और पीआईसीयू की सेवाएं तुरंत शुरू हो गई हैं। डायलिसिस यूनिट अगले 4-5 दिनों में चालू होगी।
Back to top button