इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों समेत 5 की मौत : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

महाराष्ट्र में MP के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल है। जान गंवाने लगे लोग बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में कोलकी पंचायत के हैं।

मृतकों के साथी सुनील गंगाराम और मनीष ने बताया कि सभी 2 महीने पहले गन्ना कटाई के लिए आए थे। रोज की तरह गन्ना कटाई के बाद रहने वाले स्थान पर लौट रहे थे। सभी ट्राली से लौट रहे थे। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। घटना स्थल से करीब 2 किमी पहले 35 लोग ट्राली से उतर चुके थे। 15 लोगों को छोड़ने के लिए जा रहे थे। इनमें से भी 3 लोग घटना स्थल से ठीक पहले उतर गए। बारिश होने की वजह से सड़क पर कीचड़ और पानी भी जमा था, जिससे अचानक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। ट्राली पलट गई। ट्राली में 12 महिला-पुरुष और बच्चे सवार थे। हादसे के बाद घायल दर्द से कराहने लगे, जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को ट्राली से निकाला। इसमें से पांच की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button