
झारखंड के खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा गया। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। 60 कारतूस भी मिली हैं।
प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर भी छानबीन जारी है। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड जारी है। प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में मजबूत पैठ मानी जाती थी। इससे पहले भी ED ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवाल करने के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।