ज्ञानगंगा कॉलेज में बर्थडे पार्टी पड़ी भारी : 7 पॉजिटिव, मचा हड़कंप, पनागर में 1 संक्रमित

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते शहर सहित उपनगरीय इलाकों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ज्ञानगंगा कॉलेज में दरमियानी रात एक बर्थडे पार्टी थी। जहां समारोह में पहुंचे करीब 6-7 सदस्य संक्रमित हो गए। जिनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। तो वहीं, पनागर में एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है।
जानकारी अनुसार ज्ञानगंगा कॉलेज तिलवारा में कल समारोह पूर्वक जन्म दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें कॉलेज के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। जिनको कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद जब टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
रिश्तेदारों और परिजनों का कराया जा रहा टेस्ट
ज्ञानगंगा कॉलेज सदस्यों में कोरोना की पुष्टी के बाद अब उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। संक्रमित हुए मरीज दर्जनों से मिलते-जुलते घर पहुंचे थे। जिसके बाद इसका अंदाजा लगाना बेहद ही जटिल है कि किस-किस में कोरोना के लक्षण उभर रहे है।
पनागर में बीएमओ ने की पुष्टी, हल्के लक्षण
जबलपुर और आसपास में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते पनागर के गांधी वार्ड में एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टी हुई है। मरीज को सर्दी, बुखार था। जब उसने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसे घर में होम आइसोलेट किया गया है।
जानकारी अनुसार अब कोरोना की रफॅ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते अब जबलपुर समेत उपनगरीय क्षेत्रों में भी कोरोना अपने पैर पसार रहा है। जिसके चलते 42 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि युवक को हल्की सर्दी और बुखार है। जिसे दवाई देकर घर में आइसोलेट किया गया है।